Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयमहाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की सूचना से मचा हड़कंप, पहुंची...

महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की सूचना से मचा हड़कंप, पहुंची पुलिस

बांदा (हि.स.)। जबलपुर से चलकर हजरत निजामुद्दीन दिल्ली जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस में बुधवार की रात आग लगने की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। ट्रेन के बांदा पहुंचने के पहले ही बांदा पुलिस जीआरपी और आरपीएफ के जवान सतर्क होकर रेलवे प्लेटफार्म पर पहुंच गए थे। ट्रेन के पहुंचते ही पुलिस बल उस बोगी पर पहुंचा जहां आग लगने की सूचना थी। ट्रेन में मौजूद स्कॉर्ट द्वारा जानकारी देने पर पुलिस व जीआरपी ने राहत की सांस ली।

इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार कि बीती रात जबलपुर से दिल्ली जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस जब अतर्रा रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी तभी किसी यात्री द्वारा कंट्रोल रूम को ट्रेन में आग लगने की सूचना दी गई थी। इस सूचना पर बांदा पुलिस जीआरपी और आरपीएफ के जवान आग बुझाने की तैयारी के साथ प्लेटफार्म पर पहुंच गए थे। जब ट्रेन बांदा प्लेटफार्म पर आई तब वास्तविकता पता लगने पर सभी ने राहत की सांस ली। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम की सूचना मिलने पर ट्रेन में चल रहे स्कॉर्ट ने उस बोगी में पहुंचकर जानकारी हासिल की। जिस आग लगी लगने की सूचना थी।

जीआरपी थाना प्रभारी के मुताबिक ट्रेन की बोगी में रेलवे द्वारा आग बुझाने के लिए एक सिलेंडर रखा जाता है। इसी सिलेंडर की पिन या बटन दब जाने से उसमें पीले रंग का धुआं निकलने लगा, जिससे यात्रियों को आभास हुआ की ट्रेन में आग लग गई है। जिसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई थी। सिलेंडर में पिन ठीक से लगाए जाने के बाद धुआं निकलना बंद हो गया। घटना की सही जानकारी मिलने पर इस संबंध में कंट्रोल रूम को भी सूचना दे दी गई और ट्रेन को सुरक्षित रवाना किया गया।

Related Articles

Latest News