Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयIPL 2024: ओपनिंग सेरेमनी में एआर रहमान, सोनू निगम और अक्षय कुमार...

IPL 2024: ओपनिंग सेरेमनी में एआर रहमान, सोनू निगम और अक्षय कुमार ने बांधा समां

चेन्नई (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में है। मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की गई। रंगारंग सेरेमनी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे और अपनी परफॉर्मेंस से समां बांध दिया।

ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की डांस परफॉर्मेंस से हुई। दोनों ने कई गानों पर शानदार प्रस्तुति दी। दोनों को फैंस ने खूब चीयर किया।

इसके बाद मशहूर सिंगर सोनू निगम और एआर रहमान ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। सोनू निगम ने वंदे मातरम और एआर रहमान ने मां तुझे सलाम और ‘जय हो’ जैसे गाने से धूम मचा दी। दोनों सिंगर के साथ कई अन्य सिंगरों ने परफॉर्मेंस दी।

Related Articles

Latest News