Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयईरानी कप 2024: अजिंक्य रहाणे करेंगे मुंबई की कप्तानी, सरफराज को मैच...

ईरानी कप 2024: अजिंक्य रहाणे करेंगे मुंबई की कप्तानी, सरफराज को मैच के लिए किया जा सकता है रिलीज

नई दिल्ली (हि.स.)। अजिंक्य रहाणे लखनऊ में शेष भारत के खिलाफ 1 से 05 अक्टूबर तक होने वाले आगामी ईरानी कप मैच में रणजी ट्रॉफी चैंपियन मुंबई की अगुवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, इस मैच में ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की भी सर्जरी के बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वापसी होगी।

समझा जाता है कि श्रेयस अय्यर, मुशीर खान, शम्स मुलानी और तनुश कोटियन सहित सभी शीर्ष खिलाड़ी इस मैच में खेलेंगे।

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि भारतीय टीम में शामिल सरफराज खान को इस मुकाबले के लिए चुना जाएगा या नहीं। बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर टेस्ट 27 सितंबर से शुरू हो रहा है और अगर सरफराज को प्लेइंग इलेवन में नहीं चुना जाता है, जो कि हो सकता है, तो मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन अपने प्रमुख बल्लेबाज को ईरानी कप में खेलने देने का अनुरोध कर सकता है। टीम की घोषणा आज हो सकती है।

यह समझा जाता है कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर शिवम दुबे, जो दोनों ही भारतीय टी20 टीम में स्वत: चयनित हैं, ईरानी कप नहीं खेलेंगे क्योंकि उन्हें 6 अक्टूबर से शुरू होने वाली टी20आई श्रृंखला के लिए 3 अक्टूबर को ग्वालियर में रिपोर्ट करना होगा।

Related Articles

Latest News