Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयचंद्रमा की सतह पर उतरने वाला विश्व का पांचवां देश बना जापान

चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला विश्व का पांचवां देश बना जापान

नई दिल्ली (हि.स.)। जापान के स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून मिशन (स्लिम) ने चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिग कर ली है। इसके साथ ही जापान चांद पर पहुंचने वाला पांचवां देश बन गया है। जापान से पहले अमेरिका, रूस, चीन और भारत ने चंद्रमा की सतह पर अपने लैंडर उतारे हैं।

जापान की अंतरिक्ष एजेंसी जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जाक्सा) के मुताबिक जापान का मानवरहित अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर पहुंच चुका है। चंद्रमा के अध्ययन के लिए भेजे गए स्मार्ट लैंडर ने टोक्यो के समय के अनुसार शनिवार देर रात 12:20 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरा है।

स्लिम यात्री वाहन के आकार का हल्का अंतरिक्ष यान है। साफ्ट लैंडिंग के लिए इसने ‘पिनपाइंट लैंडिंग’ तकनीक का उपयोग किया।

उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-3 मिशन के तहत भारत के विक्रम लैंडर ने 23 अगस्त, 2023 को चांद के दक्षिण ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग की थी।

Related Articles

Latest News