Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयमहाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे के शपथ लेने पर अभी भी सस्पेंस बरकरार

महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे के शपथ लेने पर अभी भी सस्पेंस बरकरार

मुंबई (हि.स.)। भाजपा नीत एनडीए सरकार के शपथग्रहण कार्यक्रम में शिंदे समूह के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे के शपथ लेने पर अभी तक सस्पेंस बरकरार है। हालांकि, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और राकांपा एपी अध्यक्ष अजीत पवार ने शपथ लेने को तैयार हैं। एकनाथ शिंदे ने कहा है कि वे शपथ लेने के बारे में फैसला बाद में करेंगे।

राजभवन से सरकार बनाने की मंजूरी मिलने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वे मंगलवार को एकनाथ शिंदे से मिलने गए थे। आज बुधवार को भी वर्षा बंगले पर जाकर उनसे चर्चा की। इसलिए कल तीन लोगों का शपथ लेना पक्का है। अन्य मंत्रियों के बारे में विचार किया जा रहा है। इसके विपरीत एकनाथ शिंदे ने कहा कि अभी तक उन्होंने शपथ लेने का फैसला नहीं लिया है। इस संदर्भ में सोच समझकर निर्णय लेंगे। इसी दौरान अजीत पवार ने कहा कि वे तो कल शपथ लेने वाले हैं। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिवसेना की ओर से एकनाथ शिंदे को कैबिनेट में रहना चाहिए। हमें उनसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है।

बतादें कि एकनाथ शिंदे नई सरकार में उपमुख्यमंत्री के साथ गृहमंत्री पद की भी मांग कर रहे हैं, जबकि भाजपा के भावी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस किसी भी कीमत पर गृहमंत्री अपने पास रखना चाहते हैं। इस विषय पर भाजपा और शिवसेना शिंदे समूह के बीच चर्चा की जा रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक इस पर फैसला नहीं हो सका है।

Related Articles

Latest News