Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयकिंग्स इलेवन पंजाब पर मुंबई इंडियंस की शानदार जीत

किंग्स इलेवन पंजाब पर मुंबई इंडियंस की शानदार जीत

यूएई में खेले जा रहे आईपीएल 2020 टूर्नामेंट के तेरहवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को किंग्स इलेवन पंजाब को 48 रन से हरा दिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 8 विकेट पर 143 रन ही बना सकी।

मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट लिये। मुंबई इंडियंस के कैरोन पोलार्ड को मैन आफ द मैच चुना गया।

Related Articles

Latest News