Friday, July 31, 2026
Homeराष्ट्रीयMPPML की नयी पहल: प्रत्येक माह के दूसरे गुरूवार को महिला कार्मिकों...

MPPML की नयी पहल: प्रत्येक माह के दूसरे गुरूवार को महिला कार्मिकों को स्वास्थ्य के प्रति किया जायेगा जागरूक

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी द्वारा महिला कार्मिकों की स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के संबंध में नयी पहल की है।

नयी पहल के अंतर्गत पावर मैनेजमेंट कंपनी च‍िक‍ित्सालय की वरिष्ठ चिकित्साध‍िकारी डॉ. अनिता वर्मा प्रत्येक माह के द्वितीय गुरूवार को शक्त‍िभवन स्थि‍त केन्द्रीय ग्रंथालय में शाम 4 बजे से कंपनी के समस्त कार्यालयों में पदस्थ महिला कार्मिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए आपसी संवाद करेंगी। इसके अंतर्गत समय-समय पर कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। 

पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन व प्रशासन राजीव गुप्ता ने जानकारी दी कि 45 मिनट के इस कार्यक्रम में शामिल हो कर कंपनी की समस्त महिला कार्मिक इस का लाभ उठा सकती हैं और वे चिकित्सक से परामर्श भी ले सकेंगी।

मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन व प्रशासन ने कंपनी के सभी कार्यालय प्रमुख से अनुरोध किया है कि वे अपने अधीनस्थ महिला कार्मिकों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करते हुए इस नयी पहल व व्यवस्था का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें।

Related Articles

Latest News