Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयएमपी में जारी रहेंगी जनकल्याणकारी और विकास योजनाएं, बजट की कोई कमी...

एमपी में जारी रहेंगी जनकल्याणकारी और विकास योजनाएं, बजट की कोई कमी नहीं

मध्य प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रम और विकास योजनाओं के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। सभी जनकल्याणकारी कार्यक्रम और विकास योजनाएं विधिवत जारी रहेंगी।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और विकास योजनाओं में कटौती या बंद होने की भ्रामक खबरें प्रसारित हो रही है जो पूर्णत: असत्य है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर योजनायें बंद होने संबंधी खबरें पूरी तरह भ्रामक एवं असत्य है।

जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं विकास योजनाओं के लिये शासन के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। शासन के सभी जनकल्याणकारी कार्यक्रम सुचारू रूप से जारी रहेंगे। विकास योजनाएं भी निरंतर जारी रहेंगी।

वित्त विभाग द्वारा वित्तीय अनुशासन के अंतर्गत बजट आवंटन एवं व्यय की कार्ययोजना दिशा निर्देश संबंधी आदेश सामान्य प्रक्रिया के अंतर्गत हर वित्तीय वर्ष में जारी होते हैं। विकास योजनाएं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम जनहित में निरंतर जारी रहेंगी।

Related Articles

Latest News