बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां चल रही है। इसी के अंतर्गत जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार आज राजभवन में शाम 4:30 बजे होने वाले समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
इसी बीच एक ट्वीट कर विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने कहा है कि जनादेश नीतीश कुमार के खिलाफ था और शासनादेश से ये कठपुतली सरकार बनाई जा रही है। राजद ने कहा कि राजद शपथ ग्रहण का बायकॉट करती है।
राजद ने ट्वीट में लिखा कि बदलाव का जनादेश एनडीए के विरुद्ध है। जनादेश को शासनादेश से बदल दिया गया। बिहार के बेरोजगारों, किसानों, संविदाकर्मियों, नियोजित शिक्षकों से पूछे कि उन पर क्या गुजर रही है। एनडीए के फर्जीवाड़े से जनता आक्रोशित है। हम जनप्रतिनिधि है और जनता के साथ खड़े हैं।










![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-100x70.jpg)
