Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयराज्यसभा चुनाव: भाजपा ने उप्र से की सात उम्मीदवारों की घोषणा

राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने उप्र से की सात उम्मीदवारों की घोषणा

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश से सुधांशु त्रिवेदी व अमरपाल मौर्य समेत सात नामों पर राज्यसभा के चुनाव के लिए स्वीकृति प्रदान की है।

भाजपा मुख्यालय की द्वारा जारी सूची में भाजपा के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, आर.पी.एन. सिंह, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत बिंद और नवीन जैन का नाम शामिल है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह की ओर से सूची जारी की गयी है। विदित हो कि उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव होना है। संख्याबल के हिसाब से 10 में से 7 सीटें भाजपा को मिलना तय है। वहीं तीन सीटें सपा के खाते में जा सकती हैं।

Related Articles

Latest News