मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिहंस्थ 2028 के लिए तैयारी शुरू हो गई है. यहां सड़क के चौड़ीकरण को लेकर चल रही कार्रवाई के बीच आज शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है.
जानकारी के अनुसार मुस्लिम समाज के 100 से ज्यादा लोगों ने की अंदर जाने की कोशिश की है. उन्हें रोकने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. यहां करीब 2 हजार पुलिसकर्मी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद हैं. ड्रोन के जरिए भी निगरानी की जा रही है. इस झड़प में टीआई घायल बताई जा रही हैं.
बता दें कि शहर काजी को प्रशासन ने बुलाया है. जिनसे मुस्लिम समाज से सहयोग करने की अपील करने पर मुस्लिम समाज मानने को तैयार नहीं है. मुस्लिम समाज का कहना है कि अन्य धार्मिक स्थल नहीं हटाए गए तो मस्जिद क्यों हटा रहे हैं, जबकि प्रशासन का कहना है कि रोड मैप बना लिया गया है.
JCB सुबह 5 बजे से तैयार
जेसीबी तैयार था लेकिन सुबह 5 बजे तक जेसीबी से हटाने की तैयारी थी. लेकिन इससे मस्जिद का अन्य हिस्सा भी क्षतिग्रस्त होने की आशंका थी. जिसके चलते अब मुस्लिम समाज के लोग हथौड़े से मस्जिद के हिस्से को हटा रहे हैं. पुलिस प्रशासन ने भी शाही मस्जिद से अपील की थी कि वे समाज के लोगों को समझाएंं.
100 से ज्यादा लोगों ने की अंदर जाने की कोशिश
इस मामले में ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है. तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर 2 हजार से ज्यादा संख्या में पुलिस बल मौजूद है. इतना ही नहीं मौके पर नारेबाजी से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. गौरतलब है कि इलाके में 2 दिन से विरोध प्रदर्शन जारी है. प्रशासन की ओर से एसडीएम के अलावा, एसपी, राजपत्रित अधिकारी मौजूद हैं. आपको बता दें टंकी चौराहा पर स्थिति सबसे ज्यादा बिगड़ती नजर आ रही है.
पुलिस पर पथराव
आपको बता दें यहां मुस्लिम समाज की महिलाओं ने भी आकर विरोध शुरू कर दिया है. समाज के लोगों ने पुलिस पर पथराव किया है. जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं. स्थिति पर नजर रख रहे हैं. इस स्थिति को देखते हुए पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है. प्रशासन की तरफ से स्थिति को कंट्रोल में रखने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस लगातार भीड़ को हटाने और इलाके में व्यवस्था बनाए रखने में जुटी है.








