Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयसोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने आईएसपीएल के उद्घाटन सीजन के मीडिया राइट...

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने आईएसपीएल के उद्घाटन सीजन के मीडिया राइट हासिल किये

नई दिल्ली (हि.स.)। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) ने भारत के पहले टेनिस बॉल टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट- इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) के उद्घाटन सीजन के लिए एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए हैं। समझौते की शर्तों के तहत, एसपीएनआई ने प्रसारण अधिकार सुरक्षित कर लिया है और लीग के मैच लीनियर टेलीविजन और ओटीटी प्लेट फॉर्म दोनों पर प्रसारित किए जाएंगे।

ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव देश भर के दर्शकों के लिए रोमांचक क्रिकेट एक्शन तक पहुंच को सुनिश्चित करते हुए प्रतियोगिता को सभी के लिए मुफ्त में स्ट्रीम करेगा। टेलीविजन पर, मैच सोनी टेन 2 और टेन 2 एचडी चैनलों पर प्रसारित किए जाएंगे। साथ ही चुनिंदा मैच सोनी टेन 5 और टेन 5 एचडी पर एक साथ प्रसारित किए जाएंगे, जो पाकिस्तान को छोड़कर पूरे भारतीय उपमहाद्वीप के दर्शकों तक पहुंचेंगे।

लीग 6 मार्च से 15 मार्च 2024 तक शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक मुंबई में होगी। उद्घाटन संस्करण लीग के हर दिन टॉप कलाकारों के लाइव प्रदर्शन, लेजर शो, ड्रोन डिस्प्ले के साथ-साथ डीजे चेतस की धुनों के साथ संगीत के जादू का अनुभव करने वाले प्रशंसकों के साथ मैचों का एक रोमांचक रोस्टर पेश करेगा।

यह टूर्नामेंट प्रत्येक दिन अविस्मरणीय यादें बनाते हुए प्रतिभा के अनोखे उत्सव का वादा करता है। आईएसपीएल में छह प्रतिस्पर्धी टीमें हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर) शामिल होंगी।

Related Articles

Latest News