Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयशंभू स्टेशन पर चल रहा किसानों का धरना समाप्त हुआ, सभी रेलगाड़ियां...

शंभू स्टेशन पर चल रहा किसानों का धरना समाप्त हुआ, सभी रेलगाड़ियां बहाल

मुरादाबाद (हि.स.)। अंबाला रेल मंडल के अंबाला कैंट-साहनेवाल रेलखंड के शंभू स्टेशन पर चल रहा किसानों का धरना समाप्त हो गया है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि अतएव सभी रेलगाड़ियों को उनके नियमित मार्ग पर तत्काल प्रभाव से बहाल किया जा रहा है।

शंभू स्टेशन पर किसानों का धरना चलते हुए एक माह से अधिक का समय बीत गया था। इसके चलते सैकड़ों ट्रेनों को रद्द किया गया था, डायवर्जन करके और शार्ट टर्मिनेशन एवं शर्ट ओरिजिनेशन करके चलाया गया।

Related Articles

Latest News