Homeराष्ट्रीयआज सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका: धड़ाम हुए सोने के भाव,...

आज सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका: धड़ाम हुए सोने के भाव, चांदी के दाम भी टूटे

Today Gold Rate: घरेलू सर्राफा बाजार में आज गुरुवार 1 मई 2025 को सोने के भाव में जोरदार गिरावट नजर आ रही है और सोना 2,150 रुपये तक सस्ता हो गया है। वहीं आज चांदी के दाम भी कम हुए हैं।

आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 95,730 रुपये से लेकर 95,880 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 87,750 रुपये से लेकर 87,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी के दाम में भी गिरावट नजर आ रही है और चांदी 99,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 95,880 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 87,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 95,730 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 87,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 95,780 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 87,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Related Articles

Latest News