Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयआज का सोने का भाव: पाँच दिन बाद सस्ता हुआ सोना, चांदी...

आज का सोने का भाव: पाँच दिन बाद सस्ता हुआ सोना, चांदी के दाम में भी गिरावट

Gold Price Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोमवार 14 अप्रैल 2025 को सोने के भाव में पाँचवें दिन बाद शुरुआती कारोबार में मामूली गिरावट नजर आ रही है। इस गिरावट के कारण सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 95,660 रुपये से लेकर 95,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

वहीं 22 कैरेट सोना आज 87,690 रुपये से लेकर 87,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: 22 कैरेट सोने से ही गहने बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोमवार को चांदी के दाम में भी गिरावट है और चांदी 99,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 95,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 87,840 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 95,660 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 87,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 95,710 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 87,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Related Articles

Latest News