Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयजानवरों पर सफल रहा बायोटेक की वैक्सीन का ट्रायल, दूसरे चरण के...

जानवरों पर सफल रहा बायोटेक की वैक्सीन का ट्रायल, दूसरे चरण के ट्रायल को मिली मंजूरी

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। हैदराबाद की भारत बायोटेक कंपनी की वैक्सीन को दूसरे चरण के ट्रायल के लिए मंजूरी मिल गई है।

बायोटेक कंपनी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि इस वैक्सीन का जानवरों पर ट्रायल सफल रहा है। कंपनी के अनुसार इस वैक्सीन का बंदरों के चार समूहों पर ट्रायल किया गया था। इस दौरान वैक्सीन के दो डोज दिए गए और उनकी निगरानी की गई।

कंपनी ने ट्वीट किया है कि भारत बायोटेक गर्व से कोवैक्सीन के पशु अध्ययन परिणामों की घोषणा करता है। यह परिणाम एक लाइव वायरल चैलेंज मॉडल में सुरक्षात्मक प्रभावकारिता प्रदर्शित करते हैं।

कोवैक्सीन के गैर-मानव स्तनपायी प्राणियों में सर्वोच्च श्रेणी के जीव बंदर, चमगादड़ आदि पर अध्ययन के नतीजों से वैक्सीन की प्रतिरक्षा क्षमता का पता चलता है। कंपनी ने कहा कि कोवैक्सीन ने बंदरों में वायरस के प्रति ऐंटीबॉडीज विकसित की।

https://twitter.com/BharatBiotech/status/1304413008756531201
Related Articles

Latest News