Homeराष्ट्रीयमहिला हॉकी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप: झारखंड, महाराष्ट्र और मिजोरम सेमीफाइनल में

महिला हॉकी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप: झारखंड, महाराष्ट्र और मिजोरम सेमीफाइनल में

पंचकूला (हि.स.)। 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले रोमांचक रहे। हॉकी झारखंड, हॉकी महाराष्ट्र और हॉकी मिजोरम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला आज हॉकी हरियाणा और हॉकी चंडीगढ़ के बीच खेला जाएगा।

पहला क्वार्टर फाइनल: झारखंड ने मध्य प्रदेश को 3-1 से हराया

पहले क्वार्टर फाइनल में हॉकी झारखंड ने हॉकी मध्य प्रदेश को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। झारखंड की कप्तान अलबेला रानी टोप्पो ने चौथे मिनट में पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 41वें मिनट में रजनी केरकेट्टा और 59वें मिनट में प्रमोदनी लकड़ा ने गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। मध्य प्रदेश की ओर से करिश्मा यादव ने 55वें मिनट में सांत्वना गोल किया।

दूसरा क्वार्टर फाइनल: महाराष्ट्र की कर्नाटक पर 5-0 से बड़ी जीत

दूसरे क्वार्टर फाइनल में हॉकी महाराष्ट्र ने हॉकी कर्नाटक को 5-0 के बड़े अंतर से शिकस्त दी। महाराष्ट्र के लिए आकांक्षा सिंह (41’, 54’) ने दो गोल किए। वहीं, प्रियंका वानखड़े (30’), काजल सदाशिव अतपडकर (44’) और योगिता बोरा (59’) ने भी एक-एक गोल कर टीम को जोरदार जीत दिलाई। इस शानदार प्रदर्शन के साथ महाराष्ट्र ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

तीसरा क्वार्टर फाइनल: मिजोरम ने बंगाल को 1-0 से हराया

तीसरे क्वार्टर फाइनल में हॉकी मिजोरम और हॉकी बंगाल के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों ने जबरदस्त खेल दिखाया, लेकिन मिजोरम की दीपिका ने 50वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 1-0 से जीत दिला दी। बंगाल ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन मिजोरम की मजबूत रक्षापंक्ति के आगे वे गोल करने में नाकाम रहे।

Related Articles

Latest News