Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयWSPS World Cup II: भारतीय पैरा-निशानेबाजों ने दो स्वर्ण सहित जीते पांच...

WSPS World Cup II: भारतीय पैरा-निशानेबाजों ने दो स्वर्ण सहित जीते पांच पदक

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय पैरा-निशानेबाजों ने रविवार को उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया के चांगवोन में वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स (डब्ल्यूएसपीएस) विश्व कप में दो स्वर्ण सहित पांच पदक जीते। भारतीय पैरा-निशानेबाजों ने 22 अप्रैल को कोरियाई शहर में शुरू हुए और 1 मई तक चलने वाले वर्ष के दूसरे विश्व कप में रविवार को कुल मिलाकर दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता।

भारत के लिए स्वर्ण पदक मिक्स 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में निहाल सिंह और भक्ति शर्मा और पी1 पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल में संजीव कुमार गिरी ने जीते।

पी2 महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में भक्ति शर्मा और पी5 10 मीटर एयर स्टैंडर्ड पिस्टल मिक्स्ड एसएच1 में भाटीवाल विकास और संदीप कुमार के साथ आकाश कुमार की जोड़ी ने भारत के लिए दो रजत पदक जीते।

आकाश कुमार ने रविवार को पी5 10 मीटर एयर स्टैंडर्ड पिस्टल मिक्स्ड एसएच1 व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

बता दें कि 27 देशों के लगभग 125 निशानेबाज सीज़न के दूसरे विश्व कप में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, जो पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों के लिए एक बिल्ड-अप इवेंट है। कई यूरोपीय एथलीटों के लिए, यह विश्व कप मई में यूरोपीय चैंपियनशिप से पहले एक अभ्यास कार्यक्रम के रूप में भी काम कर रहा है।

Related Articles

Latest News