Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयटीम इंडिया के युवा खिलाड़ी दबाव का जवाब देने में सक्षम: रोहित...

टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी दबाव का जवाब देने में सक्षम: रोहित शर्मा

धर्मशाला (हि.स.)। धर्मशाला में खेले गए पांचवें टेस्ट मैच में भारत की जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने युवा खिलाडिय़ों की जमकर तारीफ की है। रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा कि युवा खिलाडिय़ों के पास अनुभव कम है, लेकिन ये सभी बहुत क्रिकेट खेले हैं, यह मैच की परिस्थिति को समझते हैं, मैं यहां खड़े होकर कह सकता हूं कि जब हम पर दबाव पड़ा तो ये जवाब दे सकते हैं।

भारतीय कप्तान ने कहा, कई बार मैचों में ऐसा मौका आया और उन्होंने जवाब दिया, हमारी गेंदबाजी में जब हम इस तरह की सीरीज जीतते हैं, जहां हमने इतने रन बनाए हैं, तो टेस्ट जीतने के लिए हमें 20 विकेट भी लेने होते हैं।

रोहित शर्मा ने कहा, कुलदीप के साथ बहुत बड़ी बातचीत हुई, यह एक या दो बार की नहीं है, हमें पता है उसमें बहुत कौशल है, वह मैच विनर है। पहली पारी में हमने देखा कि उसने किस तरह की गेंदबाजी की, मैं उसके बारे में खुश हूं। उसकी चोट के बाद उसने वापसी की, कोच के साथ काम किया और वह अब गेंद पर बहुत लय में फेंक रहे हैं, तो अच्छा लगा।

भारतीय कप्तान ने कहा, यशस्वी जायसवाल को बहुत आगे जाना है, मैं उसको इस स्थिति में देखकर खुश हूं। रोहित ने कहा, वह जिस तरह से शॉट खेलते हैं, तो वह गेंदबाजों पर दबाव डालते हैं। अभी उसके लिए आगे बहुत चुनौती होंगी, लेकिन वह एक कड़क लड़का है, जो बहुत मुश्किलों के बाद यहां पहुंचा है, जैसे उसने बड़े स्कोर बनाए तो देखकर अच्छा लगा है।

Related Articles

Latest News