MP: राजपत्र में प्रकाशित होने के बाद भी कर्मचारियों को नहीं मिल रहा क्वारन्टीन अवकाश का लाभ

Mp government

मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि विश्वव्यापी आपदा कोरोना वायरस का संक्रमण अपने चरम पर है। इस जानलेवा बीमारी से प्रदेश के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कर्वयों का निर्वाहन करते हुए संक्रमित हो रहे हैं, साथ ही इससे उनका परिवार भी संक्रमित हो रहा है।

प्रदेश सरकार द्वारा 18 मार्च 2021 को राजपत्र जारी कर संपूर्ण मध्य प्रदेश के लिए कोरोना वायरस को संक्रामक रोग घोषित किया गया है। यहां उल्लेखिनीय है कि संघ द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मांग की थी कि क्वारन्टीन अवकाश में कोरोना वायरस संक्रमण को शामिल किया जावे।

संघ के पत्र पत्र शासन द्वारा संज्ञान लेते हुए यह राज्य पत्र जारी किया गया है। किन्तु प्रदेश के सभी विभागों के जिला प्रमुख संक्रमित कर्मचारियों को क्वारन्टीन अवकाश के लाभ से वंचित रखे हुए है, जिससे प्रदेश के समस्त कर्मचारियों भारी आक्रोश व्याप्त है।

संघ के प्रमोद तिवारी, अरूण द्विवेदी, नरेन्द्र दुबे, अटल उपाध्याय, आलोक अग्निहोत्री, मुकेश सिंह, मंसूर बेग, बृजेश मिश्रा, दुर्गेश पाण्डे, आशुतोष तिवारी, सुरेन्द्र जैन, मुन्ना लाल पटैल, योगेन्द्र मिश्रा, प्रणव साहू, संतोष तिवारी, धीरेन्द्र सोनी, मो. तारिक, श्यामनारायण तिवारी, नितिन अग्रवाल, राकेश उपाध्याय, नितिन शर्मा, महेश कोरी आदि ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए अनुरोध किया है कि उक्त राजपत्र अनुसार कर्मचारियों को क्वारन्टीन अवकाश का लाभ दिया जावे।