पंडित योगेन्द्र दुबे बने मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त महामोर्चा के संरक्षक

मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, सुख दुःख परिवार, शिक्षक अध्यापक प्रकोष्ठ अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा एवं एमेच्योर खो-खो संघ आदि ने जारी संयुक्त विज्ञप्ति में बताया कि जागरूक अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त समन्वय कल्याण समिति द्वारा प्रदेश के 54 अधिकारी कर्मचारी संगठन समूह एवं मध्यप्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त महामोर्चा के प्रदेश संयोजक प्रमोद तिवारी एवं प्रदेश अध्यक्ष उदित भदौरिया द्वारा प्रदेश के पदाधिकारियों की आपात बैठक की गई। जिसमें पंडित योगेन्द्र दुबे का महामोर्चा एवं प्रदेश समिति के वरिष्ठ संरक्षक के रूप में मनोनयन किया गया। पंडित योगेन्द्र दुबे के संरक्षक मनोनयन पर प्रदेश के कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है।

संघ पवन तिवारी, अर्वेन्द्र राजपूत, अवधेश तिवारी, संजय यादव, अटल उपाध्याय, मुकेश सिंह, मंसूर बेग, आलोक अग्निहोत्री, दुर्गेश पाण्डे, बृजेश मिश्रा, पं. इन्द्रेश दुबे, अक्षय शुक्ला, मनीष विश्वकर्मा, आशुतोष तिवारी, श्यामनारायण तिवारी, मनोज सेन, महेश कोरी, राकेश दुबे, विवेक तिवारी, संतोष तिवारी, प्रियांशु शुक्ला, देवदत्त शुक्ला, सोनल दुबे, धीरेन्द्र सोनी, मनीष लोहिया, सुदेश पाण्डे. बृजेश गोस्वामी, प्रणव साहू, मनोज पाटकर आदि ने प्रदेश संयोजक प्रमोद तिवारी एवं प्रदेश अध्यक्ष उदित भदौरिया का धन्यवाद ज्ञापित किया है।