Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर के नवागत एसपी संपत उपाध्याय ने संभाला चार्ज

जबलपुर के नवागत एसपी संपत उपाध्याय ने संभाला चार्ज

जबलपुर (हि.स.)। जबलपुर के नवागत पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने शुक्रवार को जिले की कमान संभाल ली है। उन्हें पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने चार्ज सौंपा।

उल्लखनीय है कि गृह मंत्रालय ने पिछले दिनों मध्यप्रदेश के सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए थे। जिसमें देवास एसपी रहे संपत उपाध्याय को जबलपुर भेजा गया है।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत पत्रकारों से चर्चा करते हुए नवागत पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने कहा कि पुलिस विभाग की सबसे पहली जिम्मेदारी होती है कानून व्यवस्था को बनाए रखना। वहीं घटित अपराधों का जल्द से जल्द खुलासा करते हुए अपराधों को उनके अंजाम तक पहुंचाना। शहर में किसी भी कीमत पर शांति स्थापित होना चाहिए।

Related Articles

Latest News