Friday, September 11, 2026
Homeखास खबरमौसम: 3 नवंबर के बाद उत्तर भारत के तापमान में आ सकती...

मौसम: 3 नवंबर के बाद उत्तर भारत के तापमान में आ सकती है 2 से 3 डिग्री की गिरावट

नई दिल्ली (हि.स.)। राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में अगले हफ्ते से फिजाओं में ठंडक घुलने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार तीन नवंबर के बाद से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज हो सकती है।

शुक्रवार को मौसम विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने मीडिया को बताया कि दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत और पूर्वोत्तर भारत के कुछ क्षेत्र में अगले दो से तीन दिन तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है। लेकिन इसके बाद तेजी से तापमान में गिरावट का अनुमान है।

सोमा सेन रॉय के मुताबिक उत्तर भारत में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। अगले दो से तीन दिन तक मौसम में बदलाव होने की संभावना नहीं है। हवा की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे चलेगी। तीन नवंबर के बाद से तापमान में गिरावट आएगी। उत्तर और पूर्वी भारत में 2-3 डिग्री तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग सफदरजंग मानक वेधशाला के ताजा अनुमानों के अनुसार 7 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेलि. तक गिरने की संभावना है। नवंबर 15 नवंबर के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आएगी, जिसके चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक हवा की गति बरकरार रहने से राजधानी में प्रदूषण का स्तर पटाखों के जलाने के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक 360 दर्ज किया गया। प्रतिबंध के बावजूद दीपावली में राजधानी में खूब पटाखे जलाए गए लेकिन हवा की गति 10 -15 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने के कारण हवा में घुले प्रदूषण के कण एक जगह जमा नहीं हुए।

Related Articles

Latest News