Homeराष्ट्रीयअसम कैबिनेट में करीमगंज जिले का नाम बदलने पर मुहर, अब 'श्रीभूमि'...

असम कैबिनेट में करीमगंज जिले का नाम बदलने पर मुहर, अब ‘श्रीभूमि’ के नाम जाना जाएगा जिला

गुवाहाटी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा की अध्यक्षता में मंगलवार काे कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में मुख्य रूप से लिये गये ऐतिहासिक निर्णय में बराक घाटी के करीमगंज जिले का नाम बदलने का निर्णय लिया गया। अब यह ‘श्रीभूमि’ जिला के रूप में जाना जाएगा।

साथ ही, पंचायत चुनाव के लिए वोटर तालिका 30 दिसंबर तक प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया है। 10 फरवरी से पहले चुनाव करा लिए जाएंगे। जनवरी माह के पहले सप्ताह में चुनाव की तिथि की घोषणा होगी। चुनाव दो चरणों में होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने कैबिनेट बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आज कैबिनेट बैठक में मुख्य रूप से लिये गये ऐतिहासिक निर्णय में बराक घाटी के करीमगंज जिले का नाम बदलने का निर्णय लिया गया। अब यह ‘श्रीभूमि’ जिला के रूप में जाना जाएगा। उन्हाेंने कहा कि राज्य में पांच वर्ष पहले इनवेस्टमेंट सम्मिट हुआ था। उसके बाद नहीं हुआ। लेकिन राज्य में दूसरी बार आगामी 26 फरवरी को प्रधानमंत्री की उपस्थिति में असम इनवेस्टमेंट एंड इनफ्रास्ट्रक्चर सम्मिट होगा।

Related Articles

Latest News