Friday, September 11, 2026
Homeराष्ट्रीयपंजाब में भाजपा नेता की हत्या, शरीर पर मिले तेजधार हथियारों से...

पंजाब में भाजपा नेता की हत्या, शरीर पर मिले तेजधार हथियारों से वार के निशान

चंडीगढ़ (हि.स.)। पंजाब के सुलतानपुर लोधी में गुरुवार रात कुछ युवकों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा मोर्चा के ब्लॉक प्रधान की हत्या कर दी, जबकि बीच बचाव करने में उनके दो साथी घायल हो गए। घायलों को कपूरथला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

मृतक की भाभी रजनी के अनुसार वह अपने रिश्तेदारों के घर गांव डडविंडी में एक धार्मिक समागम से आए थे। उनका देवर भी साथ आया था। उन्होंने कहा कि खाना बनाकर वह फिर दोबारा से डडविंडी लाैट गई। देवर हनी कुमार अपने दोस्त अजय कुमार बंटी और अमन कुमार के साथ बाइक पर लाैट रहा था। जिसके कुछ देर बाद गंभीर अवस्था में देवर घायल हालत में दाना मंडी में दोस्त अजय कुमार बंटी और अमन के साथ मिला। उसके शरीर पर तेजधार हथियारों से वार किए गए थे।सभी काे घायल हालत में एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डाॅक्टर ने देवर हनी काे मृत घाेषित कर दिया।

डीएसपी सुखपाल सिंह के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा के नेता हनी कुमार बीती देर रात दाना मंडी में गंभीर अवस्था में घायल मिले थे। जिनको अस्पताल ले जाने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृतक के परिवार वालाें की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Latest News