Saturday, September 12, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी में 1 रुपये प्रति यूनिट सस्ती हुई बिजली, जानें किन उपभोक्ताओं...

एमपी में 1 रुपये प्रति यूनिट सस्ती हुई बिजली, जानें किन उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

बिजली कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए वर्तमान में लागू टैरिफ के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में लगवाए जाने वाले पात्र नये उच्चदाब संयोजनो पर 1 रुपये प्रति यूनिट की छूट देने के निर्देश जारी किए हैं।

मैदानी अधिकारियों के लिए जारी सर्कुलर में मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा कि कंपनी के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत जबलपुर, सागर, रीवा एवं शहडोल में टैरिफ ऑर्डर वित्तीय वर्ष 2024-25 के अनुसार नये उच्चदाब संयोजनो पर छूट प्रदान की जाए।

कंपनी ने कहा कि टैरिफ के अनुसार नये उच्चदाब संयोजन पर छूट प्रदान करने की क्रियाविधी बावत् निर्देश जारी किये गये थे। टैरिफ आदेश HV-3 के की कंडिका (ई) के तहत पात्र नये उच्चदाब कनेक्शनों को 1 रुपये प्रति यूनिट की छूट दी जानी है।

अतः निर्देशित किया जाता है कि टैरिफ के अनुरूप HV-3 श्रेणी के अंतर्गत नये उच्चदाब कनेक्शनों में छूट प्रदान करना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Latest News