Friday, April 24, 2026
Homeआस्थाWeekly Horoscope: इस सप्ताह ग्रहों की चाल और 17 से 23 फरवरी...

Weekly Horoscope: इस सप्ताह ग्रहों की चाल और 17 से 23 फरवरी 2025 तक का राशिफल

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
व्हाट्सएप- 8959594400

सोमवार 17 फरवरी से रविवार 23 फरवरी 2025 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल।  इस सप्ताह किसी भी ग्रह का राशि परिवर्तन नहीं हो रहा है। इस सप्ताह सूर्य कुंभ राशि में, वक्री मंगल मिथुन राशि में, बुध कुंभ राशि में, वक्री गुरु वृष राशि में, शुक्र और वक्री राहु मीन राशि में तथा शनि कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

मेष राशि

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन आना प्रारंभ हो सकता है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। आप अपने परिश्रम से ही कार्यों को संपन्न कर पाएंगे। तीसरे भाव में बैठे वक्री मंगल के कारण भाग्य से आपको कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 फरवरी कार्यों के संबंध में मददगार साबित होगी। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सचेत रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन स्नान करने के उपरांत तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

एकादश भाव धन लाभ का भाव है और उसमे बैठा हुआ शुक्र आपको इस सप्ताह भी धन लाभ कराएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आपके जीवनसाथी को 18 और 19 फरवरी को कष्ट की संभावना है। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। आपको चाहिए कि आप अपने अधिकारियों से सतर्क रहें। इस सप्ताह आपको पूरे सप्ताह सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का जल और दूध से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह लग्न बैठकर वक्री मंगल आपके स्वास्थ्य को सामान्य रखने का प्रयास करेगा। आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। कचहरी के कार्यों में आपको सावधानी रखना चाहिए। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य से अच्छी रहेगी परंतु आपको वाद विवाद में नहीं पड़ना चाहिए। भाग्य से आपको इस सप्ताह मामूली लाभ हो सकता है, परंतु आपको अपने परिश्रम पर ही विश्वास करना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 17 तथा  23 फरवरी कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है। 20, 21 और 22 फरवरी को अगर आप प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को परास्त कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप  आदित्य हृदय स्त्रोत का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि

कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। धन लाभ की उम्मीद की जा सकती है। भाग्य इस सप्ताह आपका साथ दे सकता है। परंतु राहु के कारण भाग्य पर ज्यादा विश्वास करना उचित नहीं है। दुर्घटनाओं से आप बचने का प्रयास करें। आपके प्रयासों के कारण शत्रु परास्त हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 फरवरी किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त हैं। 22 और 23 फरवरी को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक हैं। 20, 21 और 22 फरवरी को आपको अपने पुत्र की तरफ से सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। गरदन या कमर में थोड़ी पीड़ा हो सकती है। सामान्य धन आने की उम्मीद है। दुर्घटनाओं से आप बच जाएंगे। भाग्य भाव पर शनि की दृष्टि होने के कारण भाग्य के स्थान पर आपको परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए। आपको इस सप्ताह जो कुछ प्राप्त होगा अपने परिश्रम से ही प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 23 फरवरी लाभदायक है। 20 और 21 फरवरी को आपको अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्व शीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपको अपने कार्यालय में वक्री मंगल के कारण सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप अविवाहित हैं तो इस सप्ताह आपके पास विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। भाग्य थोड़ा बहुत ही साथ दे पाएगा। परिश्रम पर आपको ज्यादा विश्वास करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपके लिए 17, 22 और 23 फरवरी कार्यों को करने के लिए लाभदायक है। 20, 21 और 22 फरवरी को आपका अपने भाई बहनों के साथ संबंध में सुधार हो सकता है। सप्ताह के बाकी दिन सामान्य हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपका आपके जीवनसाथी का और आपके माताजी पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपकी संतान  के साथ थोड़ी समस्या हो सकती है। आपको इस सप्ताह अपने संतान से पूर्ण सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। शत्रु शांत रहेंगे। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप उनको परास्त भी कर सकते हैं। कचहरी के मामलों में इस सप्ताह आपको सावधान रहना चाहिए। आपके लिए 18 और 19 फरवरी लाभकारी है। 20, 21 और 22 फरवरी को आपको धन के संदर्भ में सावधान रहना चाहिए, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। 17 फरवरी को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के पेट में कुछ समस्या हो सकती है। दुर्घटनाओं में आप बच जाएंगे। माता जी को स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है। आपको अपने सामाजिक प्रतिष्ठा में थोड़ी कमी लगेगी। इस सप्ताह आपको 18 और 19 फरवरी को सावधान रहकर के ही कार्य करना चाहिए। 20, 21 और 22 फरवरी को आपके स्वास्थ्य में कुछ समस्या हो सकती है। आपको उसका ध्यान रखना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको अपने ब्लड प्रेशर और डायबिटीज पर ध्यान देना चाहिए। माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य भी सामान्य तौर पर ठीक रहेगा। कार्यालय में आपको कुछ समस्या हो सकती है। उससे आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 17 और 23 फरवरी किसी भी कार्य को करने के लिए फलदाई है। 20, 21 और 22 फरवरी को आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। थोड़ा बहुत धन आने का योग है। जरा सा प्रयास करने पर आप अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। आपको अपने संतान से सामान्य सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य से इस सप्ताह आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। लंबी यात्रा का योग भी बन सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 फरवरी फलदायक है। 20, 21 और 22 फरवरी को आपको सावधान रहना चाहिए अन्यथा आपको धन हानि हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपको उत्तम धन लाभ की संभावना है। आपको संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है। माताजी पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपको मानसिक कष्ट संभव है। इस सप्ताह आपको 20, 21 और 22 फरवरी को कार्यालय में सावधान रहना चाहिए। 17 तारीख को आपको कोई भी कार्य बड़ी सावधानी से करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गुड का दान करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। आपके लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। कचहरी के कार्यों में आपको बहुत सावधान रहना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी को रक्त संबंधी कोई समस्या हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 17 और 23 फरवरी कार्यों को करने के लिए अनुकूल है। 20, 21 और 22 फरवरी को आपको भाग्य के सहारे कोई कार्य नहीं करना चाहिए। 18 और 19 फरवरी को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप बच्चों के बीच में पुस्तकों का दान करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

Related Articles

Latest News