Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशकार्य स्थल पर महिला कार्मिकों की सुरक्षा के प्रति सदैव सजग है...

कार्य स्थल पर महिला कार्मिकों की सुरक्षा के प्रति सदैव सजग है बिजली कंपनी

मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के मानव संसाधन व प्रशासन कार्यालय के तत्वावधान में कार्य स्थल पर महिलाओं की सुरक्षा विषय पर आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए मुख्य अभ‍ियंता मानव संसाधन व प्रशासन दीपक कश्यप ने कहा कि पावर जनरेटिंग कंपनी महिला कार्मिकों की कार्य स्थल पर सुरक्षा के प्रति सदैव सजग है। महिला कार्मिकों की सुरक्षा संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या का कंपनी द्वारा अविलम्ब समाधान किया जाता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कार्यशाला महिला कार्मिकों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।  

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी द्वारा 100 से अध‍िक महिला अध‍िकारियों व कार्मिकों को कार्य स्थल पर सुरक्षा विषय पर चार सत्रों में प्रशि‍क्षण दिया जा रहा है।

कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर पावर जनरेटिंग कंपनी के अतिरिक्त मुख्य अभ‍ियंता एसके जैन, पावर मैनेजमेंट कंपनी के अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक अख‍िलेश अग्रवाल, पावर जनरेटिंग कंपनी के अधीक्षण अभ‍ियंता प्रश‍िक्षण डॉ. अशोक कुमार तिवारी, कार्यशाला की मुख्य प्रश‍िक्षक मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की अध‍िवक्ता सुनंदा केशरवानी सहित प्रतिभागी उपस्थि‍त थे।    

कार्यशाला में सुनंदा केशरवानी ने कार्यस्थल पर महिलाओं के शोषण व इसके रोकथाम, निषेध व निवारण अधिनियम 2013 के प्रावधान की प्रतिभागियों को जानकारी दी।

कार्यशाला में विशाखा गाइडलाइंस व मनोवैज्ञानिक पक्ष के संबंध में एडवोकेट निधि पांडे द्वारा प्रतिभागियों को जानकारी दी गई। कार्यशाला में महिला कार्मिकों को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया।

Related Articles

Latest News