मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी को अपने ट्रांसमिशन नेटवर्क में ऑपरेशनल एक्सीलेंस के लिये राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित 11वें गवर्नेंस-नाउ पी.एस.यू. अवार्ड से पुरस्कृत किया गया है।
देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के प्रभावशाली योगदान को मान्यता देने के लिए समर्पित यह पुरस्कार मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी को ऑपरेशनल एक्सीलेंस-ऑटोमेशन एंड डिजीटल टेक्नॉलाजी केटेगरी में नवाचार एवं अत्याधुनिक तकनीकों के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिये प्रदान किया गया है।
दिल्ली के ऐरोसिटी आयोजित भवन समारोह में एमपी ट्रांसको को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार भारत सरकार के मानव संसाधन विकास और जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प मंत्रालय के पूर्व राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने प्रदान किया, जिसे मुख्य अभियंता संदीप गायकवाड़ ने प्राप्त किया।
यह आयोजन प्रतिष्ठित संस्था गवर्नेंस-नाउ द्वारा आयोजित किया गया। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर एवं अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने एमपी ट्रांसको को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।











