Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशनेशनल पावर लिफ्टिंग स्पर्धा में एमपी के बिजली कार्मिकों को स्वर्ण सहित...

नेशनल पावर लिफ्टिंग स्पर्धा में एमपी के बिजली कार्मिकों को स्वर्ण सहित चार पदक

46वीं नेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन कोटा सुपर थर्मल पावर स्टेशन कोटा में हुआ। इसमें मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्यत वितरण कंपनी को स्वर्ण सहित चार पदक मिले हैं। 

कंपनी के अभियंता पृथ्वीराज चौधरी ने 66 किग्रा वर्ग में भाग लेकर 460 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण पदक अर्जित किया।

इसी तरह इंजीनियर विशाल वर्मा ने 93 किग्रा वर्ग में भाग लेकर 537 किग्रा भार उठाकर रजत पदक हासिल किया, अतुल समाधिया ने 105 किग्रा वर्ग में हिस्सा लेकर 455 किग्रा भार उठाकर कास्य पदक पर और नीरज चौहान ने 74 किग्रा वर्ग में भाग लेकर 485 किग्रा भार उठाकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह, मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान, मुख्य अभियंता रवि मिश्रा, एसआर बमनके, बीएल चौहान ने विजेताओं को बधाई दी और आगे भी इसी तरह कंपनी का नाम गौरवांवित करने का आह्वान किया।

Related Articles

Latest News