OnePlus भारत में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 5 जल्द लॉन्च कर सकता है। मीडिया लीक्स के अनुसार OnePlus Nord 5 में मीडियाटेक डाइमेंशन 9400 चिपसेट, 1.5K रिजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकता है।
इसके अलावा OnePlus Nord 5 में OIS फीचर के साथ 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रावाइड लेंस से लैस डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। साथ ही OnePlus Nord 5 के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया सकता है।
OnePlus Nord 5 में 100W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 7,000mAh की बैटरी हो सकती है। भारत में OnePlus Nord 5 मिड रेंज में 30,000 रुपये के आसपास हो सकती है।










