realme GT 10,000mAh Concept Phone: स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका करने जा रही स्मार्टफोन निर्माता realme ने 10,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला लेकिन मोटाई में पतला और वजन में हल्का कॉन्सेप्ट फोन पेश किया है।
realme के अनुसार यह बैटरी 10% सिलिकॉन कंटेंट वाले एनोड से बनी है, जिसकी एनर्जी डेंसिटी 887Wh/L तक है। इस तकनीक की मदद से बैटरी न सिर्फ ज्यादा पावर स्टोर कर सकती है, बल्कि फोन को पतला और पोर्टेबल भी बनाए रखती है।
realme ने हाल में एक कॉनसेप्ट फोन (Realme GT 7 series) को पेश किया है। इसमें 10,000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। ये स्मार्टफोन 320 वॉट की अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
realme ने इस डिजाइन के लिए ‘mini diamond architecture’ का इस्तेमाल किया है, जिससे इंटरनल लेआउट को री-शेप करके बड़ी बैटरी के लिए जगह बनाई गई है। इस आर्किटेक्चर की वजह से कंपनी ने दुनिया का सबसे पतला Android मेनबोर्ड (सिर्फ 23.4mm चौड़ा) भी डेवलप किया है, जिसके लिए 60 से ज्यादा पेटेंट भी रजिस्टर्ड किए गए हैं। गौरतलब है कि realme पहले भी सबसे तेज वायर्ड चार्जिंग के साथ 240W फास्ट चार्जिंग वाला realme GT 3 स्मार्टफोन लॉन्च चुकी है।











