Sunday, July 26, 2026
Homeराष्ट्रीयगोरखपुर-बेंगलुरु के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन- आज ही रिजर्व कराएं अपनी बर्थ

गोरखपुर-बेंगलुरु के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन- आज ही रिजर्व कराएं अपनी बर्थ

भारतीय रेलवे गर्मी के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर और बेंगलुरु के बीच स्पेशल ट्रेन के चलाएगा।

इस स्पेशल ट्रेन का संचालन सोमवार 12 मई से ही शुरु हो रहा है। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के झांसी, रानी कमलापति (भोपाल), इटारसी स्टेशन होकर जाएगी। जानकारी के अनुसार गर्मियों के दौरान रेल यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए गोरखपुर और बेंगलुरु के बीच ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन गोरखपुर से बेंगलुरु के सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल के बीच चलेगी।

गाड़ी संख्या 06529 बेंगलुरु से 12, 19 और 26 मई को शाम सात बजे रवाना होगी और चौथे दिन सुबह छह बजकर 40 मिनट पर गोरखपुर पहुंचेगी, जबकि गाड़ी संख्या 06530 16, 23 और 30 मई को गोरखपुर से रवाना होगी।

इस विशेष ट्रेन में एसी फर्स्ट क्लास का एक कोच, एसी सेकंड क्लास के 2 कोच और एसी थर्ड क्लास के 4 कोच रहेंगे। इसके अलावा 7 स्लीपर कोच और 4 सामान्य कोच होंगे।

इस रेलगाड़ी को कदुरू, दावणगेरे, घाटप्रभा, पुणे, इटारसी, रानी कमलापति, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी), प्रयागराज और वाराणसी जंक्शन आदि स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

Related Articles

Latest News