Sunday, July 26, 2026
Homeराष्ट्रीयGold Rate Today: सोने-चांदी के भाव में हुआ क्या बदलाव- यहाँ देखें...

Gold Rate Today: सोने-चांदी के भाव में हुआ क्या बदलाव- यहाँ देखें लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज शनिवार 17 मई 2025 को सोने-चांदी के भाव स्थिर हैं।

आज 24 कैरेट सोने का भाव

आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 95,130 रुपये से लेकर 95,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

आज 22 कैरेट सोने का भाव

सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना आज 87,200 रुपये से लेकर 87,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

आज चांदी का भाव

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी के दाम में स्थिरता है और चांदी 97,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 95,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 87,350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 95,130 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 87,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 95,180 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 87,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Related Articles

Latest News