Friday, April 24, 2026
HomeTechnologyसस्ते हुए realme के स्मार्टफोन, समर सेल में मिल रहा है भारी...

सस्ते हुए realme के स्मार्टफोन, समर सेल में मिल रहा है भारी डिस्काउंट

स्मार्टफोन निर्माता realme ने अपनी realme P3 सीरीज के सभी स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट देने की घोषणा की है। 20 मई से 23 मई तक चलने वाली रियलमी समर सेल में realme P3 सीरीज के स्मार्टफोन्स पर 4000 रुपये तक छूट दी जाएगी। ग्राहक ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट, रियलमी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से डिस्काउंट पर P3 सीरीज के स्मार्टफोन्स खरीद सकते हैं।

realme ने बताया कि Realme P3 5G सीरीज के सभी मॉडल्स पर 4,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। डिस्काउंट ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए है। realme P3 5G और realme P3x 5G वेरिएंट पर 2,000 रुपये तक की छूट दी जाएगी।

वहीं realme P3x 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला स्मार्टफोन 11,999 रुपये तथा 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला स्मार्टफोन 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसी तरह realme P3 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला स्मार्टफोन 14,999 रुपये में, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला स्मार्टफोन 15,999 रुपये में तथा 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला स्मार्टफोन 17,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

इसके अलावा realme P3 Pro 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला स्मार्टफोन 19,999 रुपये में, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला स्मार्टफोन 20,999 रुपये में तथा 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला स्मार्टफोन 22,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इन स्मार्टफोन्स पर कंपनी 3,000 से 4,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।

वहीं realme P3 Ultra 5G स्मार्टफोन्स को 3,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। realme P3 Ultra 5G का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला स्मार्टफोन 23,999 रुपये में, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला स्मार्टफोन 24,999 रुपये में तथा 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला स्मार्टफोन 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Related Articles

Latest News