Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश का मौसम: आज 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, इन...

मध्य प्रदेश का मौसम: आज 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, इन शहरों में चलेगी लू

मध्य प्रदेश में मौसम इन दिनों लगातार बदल रहा है, आज बुधवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित 30 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। 9 जिलों में तेज हवा चलेगी। ग्वालियर, मुरैना सहित 8 शहरों में गर्मी रहेगी और लू चलने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 24 मई तक प्रदेश में तेज आंधी चलेगी। बारिश भी होगी। 25 मई से नौतपा शुरू होगा। 2 जून तक नौतपा का असर रहेगा। मई के आखिरी दिनों में सूरज के तेवर तीखे होने की संभावना है, जिससे तेज गर्मी पड़ सकती है।

मौसम विभाग के इस समय साइक्लोनिक सकुर्लेशन और टर्फ सक्रिय है, जिस कारण आंधी-बारिश का दौर जारी है। आज बुधवार 21 मई को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, धार, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, कटनी, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, देवास, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी और गुना में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

वहीं नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, राजपुर और झाबुआ में तेज हवा चलने के आसार हैं। जबकि ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निमाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में गर्मी रहेगी और मौसम विभाग के द्वारा लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 4 दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। कल गुरुवार 22 मई को जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, भोपाल, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी सहित 35 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है।

Related Articles

Latest News