Gold Rate Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज गुरुवार 22 मई 2025 को सोने के भाव में 450 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी नजर आ रही है। वहीं चांदी के दाम में भी 1000 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी है।
आज 24 कैरेट सोने का भाव
आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 97,910 रुपये से लेकर 98,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
आज 22 कैरेट सोने का भाव
सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना आज 89,750 रुपये से लेकर 89,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।
आज चांदी का भाव
दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी के दाम में 1000 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी है और चांदी 1,01,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।
देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 98,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 89,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 97,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 89,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं देश के अन्य प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 97,960 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 89,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।











