भारतीय रेल प्रशासन के द्वारा गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 01417/01418 पुणे-दानापुर-पुणे समर स्पेशल ट्रेन 2-2 ट्रिप चलाई जा रही है।
गाड़ी संख्या 01417 पुणे-दानापुर समर स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 01417 पुणे-दानापुर विशेष ट्रेन बुधवार 28 मई 2025 एवं रविवार 1 जून 2025 को पुणे स्टेशन से रात 19:55 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 07:30 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01418 दानापुर-पुणे समर स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 01418 दानापुर-पुणे समर स्पेशल ट्रेन शुक्रवार 30 मई 2025 एवं मंगलवार 3 जून 2025 को सुबह 08:30 बजे दानापुर स्टेशन से प्रस्थान कर दूसरे दिन शाम 17:35 बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी।
ठहराव
ये समर स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में पुणे, दौंड चॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा स्टेशनों पर रुकेगी।











