Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश का मौसम: आज 30 से ज्यादा जिलों में बारिश का...

मध्य प्रदेश का मौसम: आज 30 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट, चल सकती है आंधी

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में आज शुक्रवार 30 मई को सतना, रीवा, भोपाल सहित 30 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। कहीं-कहीं हवा की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में अगले कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार 30 मई को भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, विदिशा, मुरैना, भिंड, दतिया, अशोकनगर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, राजगढ़, शाजापुर, देवास, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, छतरपुर, सागर, दमोह, पन्ना, अनूपपुर, डिंडौरी, उमरिया, कटनी, मैहर, सिवनी, मंडला और बालाघाट में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा या इससे अधिक भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 31 मई को ग्वालियर, अलीराजपुर, झाबुआ सहित 25 से ज्यादा जिलों में बारिश के साथ आंधी चलने का पूर्वानुमान है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) एक्टिव है। साथ ही मध्य प्रदेश के ऊपर से एक टर्फ भी गुजर रही है। इस वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले कई दिन आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है। शनिवार 31 मई को भोपाल, ग्वालियर, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, धार, उज्जैन, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर, सीधी और सिंगरौली में आंधी- बारिश का अलर्ट है।

Related Articles

Latest News