Homeखास खबरजबलपुर-रायपुर के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, इन स्टेशनों पर हो...

जबलपुर-रायपुर के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, इन स्टेशनों पर हो सकता है ठहराव

केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में मध्य प्रदेश को रीवा से पुणे, जबलपुर से रायपुर एवं ग्वालियर से केएसआर बेंगलुरु सिटी के लिए तीन नई रेलगाड़ियों सौगात दी थी। जानकारी के अनुसार जबलपुर से रायपुर के बीच आरंभ होने वाली नई ट्रेन वंदे भारत एक्स्प्रेस हो सकती है

मीडिया रिपोर्ट का अनुसार जबलपुर से व्हाया गोंदिया होते हुए रायपुर तक वंदे भारत ट्रेन चल सकती है। जबलपुर-रायपुर वंदे भारत ट्रेन को हफ्ते में 6 दिन चलाया जा सकता है। ट्रेन संचालन को लेकर रेलवे ने एक इंटरनल नोटिफिकेशन जारी किया है, जिससे ये जानकारी भी सामने आई है कि ट्रेन का किन-किन स्टेशनों पर ठहराव हो सकता है।

नोटिफिकेशन के अनुसार जबलपुर से वंदे भारत ट्रेन सुबह 5 बजे रवाना होगी और 5:12 बजे मदन महल पहुंचेगी, इसके बाद 6:49 बजे नैनपुर, 8:08 बजे बालाघाट, 9:10 बजे गोंदिया, 10:24 बजे राजनांदगांव, 11:12 बजे दुर्ग और 11:55 बजे रायपुर पहुंचेगी।

इसी तरह वापसी में रायपुर से ट्रेन दोपहर 1:20 बजे रवाना होगी और 2:10 बजे दुर्ग, 2:29 बजे राजनांदगांव, 3:55 बजे गोंदिया, 4:29 बजे बालाघाट, 5:44 बजे नैनपुर और फिर मदन महल होते हुए रात 8:15 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी।

Related Articles

Latest News