Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयGold Rate Today: लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ सोना, चांदी में भी...

Gold Rate Today: लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ सोना, चांदी में भी जोरदार तेजी

Gold Rate Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज बुधवार 4 जून 2025 को सोने के भाव में लगातार तीसरे तेजी नजर आ रही है। वहीं आज चांदी के दाम में भी जोरदार उछाल दिख रहा है।

आज 24 कैरेट सोने का भाव

आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 99,170 रुपये से लेकर 99,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

आज 22 कैरेट सोने का भाव

सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना आज 90,900 रुपये से लेकर 91,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

आज चांदी का भाव

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,02,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

प्रमुख शहरों में सोने का दाम

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 99,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 91,050 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 99,170 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 90,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना  99,120 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 90,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Related Articles

Latest News