पानी से लबालब तालाब के बीच पहुंचकर सुधार कार्य और मेंटेनेंस कर बिजली कर्मियों ने दिखा दिया कि हौसला हो तो असंभव को भी संभव किया जा सकता है।
मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के खरगोन जिले में 33 केवी लाइन के मेंटेनेंस के लिए मंगलवार को नाव की मदद लेना पड़ी। खरगोन जिले में 132 केवी तोरणी अति उच्चदाब ग्रिड से जुड़े 33 केवी फीडर के माध्यम से अजन गांव, दौड़वा में बिजली वितरण होता है।
तोरणी धनगांव 33 केवी फीडर पर इंसुलेटर से कंडक्टर झूलने के कारण बिजली कंपनी कर्मचारियों ने विधिवत परमिट लेकर इसी सुधारने के लिए मंगलवार को योजना बनाई।
अंजनगांव वितरण केंद्र प्रभारी इंजीनियर अंकित पटेल की अगुवाई में छः कर्मचारियों ने मेंटेनेंस गतिविधियां प्रारंभ की, नावली तालाब के किनारे जहां पोल थे, वहां बारिश का पानी जमा होने पर नाव की मदद से कंडक्टर तार ठीक किए गए, उन्हें पोल पर ठीक से कसा गया एवं 33 केवी लाइन के मेटेनेंस के अन्य जरूरी कार्य किए गए।
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मप्रपक्षेविविकं इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने खरगोन जिले के बिजली कर्मचारियों के इस कार्य की प्रशंसा की हैं।










