Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरमौसम का पूर्वानुमान: बढ़ी मानसून की सक्रियता, 20 राज्यों में भारी बारिश...

मौसम का पूर्वानुमान: बढ़ी मानसून की सक्रियता, 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Weather Update Today: धीरे-धीरे पूरे देश में मानसून की सक्रियता बढ़ रही है और देश के अधिकांश राज्यों में मानसून पहुँच चुका है। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि आज 19 से 22 जून के दौरान मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं 19, 22 और 23 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए ओडिशा और झारखंड में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज बिहार, झारखंड, गुजरात, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में झमाझम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

24 जून तक का मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि आज 19 से 24 जून के दौरान उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। 22 को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद तो 20 से 23 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। अगले 2 दिनों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। 

Related Articles

Latest News