Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेश46.72 लाख बिजली उपभोक्ताओं और किसानों को मिली 9161 करोड़ रुपये की...

46.72 लाख बिजली उपभोक्ताओं और किसानों को मिली 9161 करोड़ रुपये की सब्सिडी

सरकार की जनहितैषी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी औसतन 46.72 लाख उपभोक्ताओं को प्रतिमाह लाभान्वित कर रही हैं। इसी बारह माह के दौरान कुल 9161 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई हैं।

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि शासन का उद्देश्य बिलों में राहत प्रदान करना और प्रदेश के विकास में निर्बाध बिजली के माध्यम से भूमिका निभाना हैं। विद्युत वितरण कंपनी इसी दिशा में कार्य कर राहत पहुंचा रही हैं।

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि औसतन प्रतिमाह अटल गृह ज्योति योजना में 31.82 लाख उपभोक्ताओं को लाभान्वित कर वर्ष में 1748.73 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई हैं।

इसी तरह अजा-जजा के पात्र 4.80 लाख किसानों को मुफ्त बिजली दी गई, इसके लिए 2493.66 करोड़ रुपये  की सब्सिडी दी गई हैं। अटल कृषि ज्योति योजना में 9.94 लाख किसानों को 4607.55 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई हैं।

प्रबंध निदेशक सिंह ने बताया कि कृषि में 10 एचपी से ज्यादा शक्ति के पंप वाले करीब दस हजार किसानों को 141.39 करोड़ रुपये की, उच्चदाब कनेक्शन से संबंधित किसानों को 143.90 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई हैं। पावर लूम से संबंधित 4840 उपभोक्ताओं को 23.28 करोड़ की, स्ट्रीट लाइट संबंधित 1435 उपभोक्ताओं यानि कनेक्शनधारियों को 2.49 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई हैं।

इस तरह कुल 46.72 लाख उपभोक्ताओं को पिछले एक वर्ष के दौरान 9161 करोड़ रुपये की सब्सिडी राज्य शासन की ओर से मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपलब्ध कराई हैं।

Related Articles

Latest News