विद्युत कंपनियों की पावर कप बैडमिंटन टूर्नामेंट सीजन-3, 2025 में पुरुष वर्ग में कोनेक्स टीम एवं महिला वर्ग में कावाशाकी की टीम ने विजेता बनने का गौरव पाया। स्थानीय ज्योति क्लब परिसर रामपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता का समापन समारोह मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी के मुख्य अतिथ्य एवं मध्य प्रदेश विद्युत महिला मंडल की अध्यक्षा डॉ. अंजना तिवारी के विशिष्ट अतिथ्य में संपन्न हुआ।
पुरूष वर्ग की विजेता टीम कोनेक्स में एनपी सिंह, प्रतीक कनकने, गिरीष सिंह, एलएम शर्मा, धीरेन्द्र और अवधेश पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुये अपनी टीम को खिताब दिलाया। द्वितीय स्थान पर टीम योनेक्स रही, जिसमें के. विनय रॉव, अमित यादव, देवेन्द्र चढोकर, रोहित मडराह, अशोक चौहान एवं मनीष गुप्ता शामिल थे। सुमन्त मिश्रा, सुरेश त्रिवेदी, विकास तिवारी, प्रदीप गुप्ता, परमेश्वर महाथा एवं पारस झा की बेबोलेट टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग की टीम कावाशाकी में अंजु निखरे और रजनी धारने ने अपनी टीम को विजेता बनाया। टीम हंडरेड की नीलम और दीक्षा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। तृतीय स्थान पर लीलिन टीम की मनीषा झारिया एवं अंजली पाण्डेय रही। प्रतियोगिता में अंपायर का दायित्व मोहित प्रजापति, आनंद गुप्ता एवं मिथलेश सिंह द्वारा निभाया गया।
टूर्नामेंट में विद्युत मंडल की उत्तरावर्ती कंपनियों के पुरूष एवं महिला वर्ग में कुल 74 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर अजासरा गुप्ता, विक्रम भास्कर, एससी घोष, डीके अग्रवाल एवं आयोजन समिति के सदस्य इकबाल खान, के. विनय रॉव, सुरेश त्रिवेदी, देवेन्द्र चढोकार आदि उपस्थित थे।









