Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशप्रीमियम बिजली उपभोक्ताओं की सेवा में अधीक्षण अभियंता, हर शिकायत पर मिलता...

प्रीमियम बिजली उपभोक्ताओं की सेवा में अधीक्षण अभियंता, हर शिकायत पर मिलता है स्पेशल ट्रीटमेंट

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा प्रीमियम उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु शुरू की गई ‘1912 क्विक डेस्क हेल्पलाइन’ त्वरित और प्रभावी सेवा के रूप में सामने आई है।

कंपनी ने बताया कि 10 किलोवाट या अधिक भार वाले LT HV और सभी HT उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने वाली इस सेवा के अंतर्गत शिकायतें सीधे कार्यपालन अभियंता को भेजी जाती हैं। समाधान में देरी होने पर अधीक्षण अभियंता स्वयं संज्ञान लेते हैं।

अब तक LT HV श्रेणी में 98.4 प्रतिशत व HT श्रेणी में 97.8 प्रतिशत शिकायतों का सफल समाधान किया गया है। उपभोक्ताओं द्वारा फीडबैक के माध्यम से सेवा की त्वरिता और गुणवत्ता की सराहना की गई है।

Related Articles

Latest News