Homeमध्य प्रदेशसुविधा- इंदौर के बिजली उपभोक्ता कर सकेंगे काउंटरों में बिजली बिल का...

सुविधा- इंदौर के बिजली उपभोक्ता कर सकेंगे काउंटरों में बिजली बिल का नगद भुगतान

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के इंदौर शहर अधीक्षण यंत्री डीके गाठे ने बताया कि शहर के सभी जोन केंद्रों पर उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिल भुगतान केंद्र पूर्व की तरह कार्यरत हैं। कोई भी जोन का काउंटर उपभोक्ता सेवा को प्रभावित करने से बदला नहीं गया हैं।

अधीक्षण यंत्री ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत एमपी ऑनलाइन के अभिकर्ता विद्युत वितरण कंपनी के जोन पर कार्यालय अवधि में बिजली बिल देयक की राशि नगद भी स्वीकार कर रहे हैं।

अधीक्षण यंत्री ने बताया कि इसके साथ ही विद्युत कंपनी के डोर टू डोर एजेंटों के माध्यम से भी नगद राशि लेकर बिजली बिल खाते में जमा की जा रही है।

शहर अधीक्षण यंत्री ने बताया कि आज सोमवार को तीन हजार से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं ने जोन पर पहुंकर नगद राशि से बिल जमा कराए हैं। उपभोक्ताओं के लिए जोन स्थित काउंटर सभी कार्यदिवसों के दौरान कार्यालय अवधि में कार्यरत रहेंगे।

Related Articles

Latest News