Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरमौसम का पूर्वानुमान: अगले 3 दिनों के दौरान कई राज्यों में अत्यधिक...

मौसम का पूर्वानुमान: अगले 3 दिनों के दौरान कई राज्यों में अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना व्‍यक्‍त की है। जबकि कल सोमवार 28 जुलाई को पूर्वी राजस्थान में भी अत्यधिक तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने कहा है कि देश के पूर्वोत्तर हिस्सों में भी सोमवार 28 जुलाई तेज से बहुत तेज वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में तेज वर्षा होने की संभावना व्‍यक्‍त की है। अगले दो दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार में भी यही स्थिति बने रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों के दौरान केरल, माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा की भी संभावना व्‍यक्‍त की है।

समाचार स्रोत- शब्द

Related Articles

Latest News