घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुक्रवार 8 अगस्त 2025 को शुरुआती कारोबार के दौरान लगातार चौथे दिन सोने की कीमतों में तेजी नजर आ रही है, वहीं चाँदी के दाम में भी उछाल है।
24 कैरेट सोने का भाव
देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 1,02,560 रुपये से लेकर 1,02,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
22 कैरेट सोने का भाव
सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना आज 94,010 रुपये से लेकर 94,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।
प्रमुख शहरों में सोने की कीमत
देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 1,02,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 94,160 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 1,02,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 94,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं देश के अन्य शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 1,02,610 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 94,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
चाँदी का भाव
दिल्ली सहित सभी प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजारों में तेजी के साथ आज चाँदी 1,17,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।











