Homeखास खबरजन्माष्टमी पर कोटा से मथुरा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों...

जन्माष्टमी पर कोटा से मथुरा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

भारतीय रेल प्रशासन द्वारा जन्माष्टमी त्यौहारों के अवसर पर यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री भीड़ को कम करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 02081/02082 कोटा-मथुरा-कोटा के मध्य सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 3-3 ट्रिप संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के कोचेस रहेंगे।

यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में इन्द्रगढ़ सुमेरगंजमण्डी, सवाई माधोपुर, गंगापुरसिटी, श्री महावीरजी, हिंडौनसिटी, बयाना एवं भरतपुर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी। रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इस स्पेशल ट्रेन की आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते है। 

गाड़ी संख्या 02081 कोटा-मथुरा स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 02081 कोटा से मथुरा स्पेशल ट्रेन 15, 16 एवं 17 अगस्त 2025 को कोटा स्टेशन से सुबह 8:45 बजे प्रस्थान कर, इन्द्रगढ़ सुमेरगंजमण्डी 9:38 बजे, सवाई माधोपुर 10:08 बजे, गंगापुर सिटी10:58 बजे, श्री महावीरजी 11:23 बजे, हिंडौनसिटी 11:35 बजे, बयाना 12:05 बजे, भरतपुर 12:43 बजे होते हुए दोपहर 14:10 बजे मथुरा स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 02082 मथुरा-कोटा स्पेशल ट्रेन

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02082 मथुरा से कोटा स्पेशल ट्रेन रविवार को 15, 16 एवं 17 अगस्त 2025 को मथुरा स्टेशन से सायं 16:15 बजे प्रस्थान कर, भरतपुर 16:43 बजे, बयाना 17:13 बजे, हिंडौनसिटी 17:38 बजे, श्री महावीरजी 17:50 बजे, गंगापुरसिटी 18:30 बजे, सवाईमाधोपुर 19:13 बजे, इन्द्रगढ़ सुमेरगंजमण्डी 19:42 बजे होते हुए रात 21:10 बजे कोटा पहुंचेगी।

Related Articles

Latest News